अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को असम गण परिषद के पूर्व राष्ट्रीय वित्त सचिव जयंत खाउंद ने दर्जनों नेताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया। इस अवसर पर असम के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह अलवर, असम के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई और राष्ट्रीय सचिव मनोज चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गौरव गोगोई ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जयंत खाउंद जैसे जमीन से जुड़े नेता का कांग्रेस में आना असम में बह रही परिवर्तन की लहर का संकेत है। उन्होंने कहा कि असम की जनता के मन में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ गुस्सा है और वह उनकी मनमानी से तंग आ चुकी है। गोगोई ने आगे कहा कि सत्ता पक्ष के कई लोगों को भी वर्तमान नेतृत्व में घुटन महसूस हो रही है। मुख्यमंत्री सक्रिय कार्यकर्ताओं को किनारे कर अयोग्य और भ्रष्ट लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं।
CONGRES
वहीं कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य क्षेत्रीय पहचान और क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना है। उन्होंने ओडिशा एवं बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा पहले क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन करती है और बाद में उनका अस्तित्व मिटा देती है। उन्होंने आगे कहा कि असम में भी जब से हिमंता सरकार आई है, तब से असम गण परिषद को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने जयंत खाउंद का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वे हमेशा अपने मूल्यों पर कायम रहे हैं; उनके आने से असम की संस्कृति और मूल्यों को बचाने की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

