Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीपी ओ पी सिंह की सराहनीय पहल: पुलिस प्रशासन खोरी के रहने वाले 200 परिवारों को रहने, खाने, पीने की व्यवस्था करेंगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में एमसीएफ द्वारा अतिक्रमण हटाया जाना है जिसमें एमसीएफ के तोड़फोड़ दस्ता को फरीदाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जानी है इसी के साथ ही फरीदाबाद पुलिस अपना मानवीय पहलू दिखाते हुए खोरी गांव से विस्थापित हो रहे परिवारों की मदद करने के लिए आगे आई है। 

इस संबंध में पुलिस  कमिश्नर ओ.पी सिहं के निर्देश पर एसीपी स्तर की टीमें बनाकर खोरी   वासियों से संपर्क किया गया जिसमें अपनी मर्जी से विस्थापित होने वाले करीब 200 परिवारों के रहने ,खाने की व्यवस्था की गई है और और उनके रोजगार  की व्यवस्था भी की जाएगी। गौरतलब है की खोरी  वासियों को सबसे अधिक डर इस बात का सता रहा है कि यहां से जाने के पश्चात उनके रहने की व्यवस्था कैसे होगी, उनके बच्चों के खाने पीने का क्या इंतजाम होगा और उन्हें रोजगार कैसे मिलेगा। खोरी वासियों की परेशानियों को संजीदगी से महसूस करते हुए पुलिस कमिश्नर ने उनके रहने, खाने-पीने तथा रोजगार की व्यवस्था के लिए यह एक मानवीय पहल की है खोरी गावं के अवैध निवासी  सुप्रीम कोर्ट द्वारा अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश का सम्मान करते पुलिस प्रशासन का सहयोग करें पुलिस द्वारा की गई पहल में आगे आए , उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

Related posts

सीएम साहब यहां के बिल्डर लोग लूटेरे हैं, जो अधिकारियों की मिलीभगत से उनके क्षेत्र की जनता को जमकर लूट रहे हैं -राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप अनंगपुर गाँव में इनर व्हील क्लब स्वयंसिद्धा की तरफ से बांटे गए सेनेटरी पेडस

Ajit Sinha

फरीदाबाद को सीधा केजीपी से जोड़ा जाएगा, 1600 करोड़ रुपए की धनराशि की मंजूरी:कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x