Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीएम साहब व सीएमसी साहब देखो, ओल्ड नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से फरीदाबाद में अवैध निर्माणों का जाल बढ़ता जा रहा है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों की मिलीभगत से फरीदाबाद शहर में अवैध निर्माणों का जाल बढ़ता ही जा रहा है, जिसे रोकने वाला कोई नहीं, जब भी निगम अधिकारियों की मिलीभगत से बनाई गई अवैध दुकानों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों व इंडस्ट्रियल भवन में कोई भी बड़ा हादसा होता है, तो जाने, निर्दोष लोगों की चली जाती है, और एफआईआर अवैध दुकानों , शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों और इंडस्ट्रीज भवनों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें जेल भेज दी जाती है। और अवैध दुकानों,शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और इंडस्ट्रीज भवनों के मालिकों से दलालों के माध्यम से मोटी रकम लाखों में लेकर अवैध दुकानों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और इंडस्ट्रीज भवनों को बनवाने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। ऐसे मामले में तो संबंधित तक़रीबन सभी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर बनती है, क्यूंकि अवैध निर्माणों को रोकने की जिम्मेदारी नगर निगम के संबंधित अधिकारियों की होती है।

ताजा मामला ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में चल रहे अवैध दुकानें और शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों की जिसका काम धड़ल्ले से चले ही जा रहा है। आज इस मामले में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ज़ोन के संयुक्त आयुक्त राजेश प्रजापति से फोन पर उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होनें कॉल काट दिया। पहले किसी और मामले में उनसे फोन पर संपर्क किया गया था उस दौरान भी उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया था। लगता है उन्हें संयुक्त आयुक्त की कुर्सी पर किसी खास मक़सद से है, और समय बीतने के बाद तबादला सरकार कर ही देती है। फिर नए स्थान पर अपना सिस्टम बिठा लेते है।

ताजा खबर के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद के मेहंदी गोदाम के सामने काफी लंबी दुकानें अवैध रूप से बनाई जा रही है, इसमें पहली मंजिल पर लिंटन डल चुकी है, अब इसके ऊपरी मंजिल पर काम धड़ल्ले से चल रही है। इसके अलावा गोपी कॉलोनी ओल्ड, अनुपम ग्लास के पास एक बड़ी सी दुकान बनाई जा रही है, इसमें अभी बेसमेंट में धड़ल्ले से काम किया जा रहा है।

इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद में शारदा स्कूल के बिल्कुल सामने बेसमेंट सहित बड़ी दुकानें नीचे ऊपर बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त चांदीवाला बाग़ से खेड़ी रोड पर एक दुकान के ऊपर दो मंजिल अवैध रूप से बनाई जा रही है। इसके थोड़ा और आगे जाएगें तो अमोलिक सोसायटी के सामने अवैध कई दुकानें नीचे ऊपर बनाई गई है। अब आते है एदमादपुर के पास बाईपास रोड पर एक बड़ी से शॉपिंग सेंटर हैं जिसमें पहले से ही नीचे में अवैध रूप से कई दुकानें बनाई गई थी।

अब इसके ऊपर फिर से तीन मंजिल और बना ली गई है, जोकि पूर्ण रूप से अवैध बताई गई हैं। मामला यही थमता, ओल्ड निगम में एसडीओ विनोद सिंह रहे, उस समय जीवन नगर में गांव वजीरपुर के सामने एक बड़ी से निर्माणाधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स की छत गिरा कर बुरी तरह से तोड़ दी थी,अब वह शॉपिंग काम्प्लेक्स बनकर फिर से तैयार हो गई है। अभी उसमें फिनिसिंग का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। मालूम है कि ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में तक़रीबन खेती की भूमि है,और इस पुरे इलाके में बीते कई सालों से रजिस्ट्री बंद है,लाजमी है कि निर्माणकर्ताओं के पास नक्शा नहीं होगा, ना ही कंप्लीशन भी होगा, वावजूद इसके सभी अवैध दुकानों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों और वर्कशॉप शेडों में बिजली के कनेक्शन है,और बिजली के मीटर लगे हुए है।

भूमि के मालिक भी अब अपनी खेती छोड़ कर, खेती की भूमि पर अवैध रूप से दुकानें बनाकर किराए की वसूली किए जा रहे है। गांव वजीरपुर रोड के दोनों ही तरफ एक तरह से मार्किट बन गई। आने वाले समय में यह पूरा एरिया जिला प्रशासन, फरीदाबाद के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बनेगी। लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व जिला प्रशासन व नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा से मांग की है कि अवैध निर्माण बनवाने वाले सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जांच की कार्रवाई के बाद,एफआईआर दर्ज करवा कर, बन रहे सभी अवैध दुकानों, शॉपिंग काम्प्लेक्स और गली -मोहल्ले में शेडों पर सख्त कार्रवाई करें।

Related posts

फरीदाबाद: कोविड-19 निगरानी के लिए गठित लोकल कमेटी के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों जल्द  होंगे सस्पेंड – यशपाल         

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अमिताभ सिंह ढिल्लो ने आज क्राइम ब्रांच डीएलएफ के भवन का रिनोवेशन कराने हेतु इंस्पेक्टर नवीन पाराशर को दी शाबाशी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीएवी कॉलेज के प्रांगण में छात्रोँ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,छात्रों ने कॉलेज के मनमानी के खिलाफ विरोध कर रहे थे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x