Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद से पेरिस ओलंपिक गेम्स में भाग लेने वाली खिलाड़ी रिदम सांगवान को सीएम नायब सिंह का बधाई सन्देश सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला कार्यकारी खेल अधिकारी ने बताया कि जिला फरीदाबाद से रिदम सांगवान का पेरिस में आयोजित हो रहे ओलिंपिक गेम्स-2024 में शूटिंग इवेंट मे चयन हुआ है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह द्वारा जिला खेल विभाग को रिदम सांगवान को प्रोत्साहित करने एवं उत्कृष्ट संदेश देने के लिए खिलाड़ी को बधाई संदेश भेजा गया तथा साथ मे वीटा कंपनी का 5 किलो शुद्ध देसी घी देने के आदेश दिये गये। मुख्यमंत्री हरियाणा के आदेशानुसार तथा उनकी ओर से दिया गया बधाई संदेश देने के लिए कार्यकारी जिला खेल अधिकारी फरीदाबाद आशा, हॉकी प्रशिक्षक निरेश, फुटबॉल प्रशिक्षक कुलदीप सिंह तथा कार्यालय उपाधीक्षक चेतन गांधी रिदम सांगवान के निवास स्थान पर पहुँचे। रिदम सांगवान के ओलंपिक गेम्स में भाग लेने के लिए पेरिस (फ्रांस) गये होने के कारण मुख्यमंत्री, हरियाणा का बधाई संदेश व घी उनके पिताजी नरेंद्र सांगवान तथा माता नीलम सांगवान को दिया गया।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: सूरजकुंड, एक फ्लैट में एक कपडा व्यापारी को धोखे से बुलाकर ,बंधक बनाया, 50 लाख की मांगी फिरौती, धर दबोचा

Ajit Sinha

खिड़की दौला 57 लाख रिश्वत कांड की जांच की आंच दो सीनियर आईपीएस अधिकारी तक पहुंचा, इंस्पेक्टर विशाल जल्द होगा अरेस्ट   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मंत्रियों को नहीं हैं जनता का परवाह, टोल कंपनी 600 करोड़ के बदले एक हजार करोड़ से अधिक वसूल चुके हैं, इनसे मुक्त कराओं ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x