Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

पहला महिला अंडर-19 टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा के घर पहुंचे सीएम मनोहर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान शेफाली वर्मा के रोहतक स्थित आवास पर पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके परिजनों को मिठाई खिलाकर व पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्वकप जीता है। इस ऐतिहासिक जीत पर बेटी शेफाली और पूरी क्रिकेट टीम पर प्रदेश व देश को गर्व है।मुख्यमंत्री ने इस युवा टीम को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस मुलाकात के दौरान शेफाली वर्मा के दादा संत लाल वर्मा व पिता संजीव वर्मा ने भी मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि शेफाली वर्मा के नेतृत्व में पहला महिला अंडर-19 टी 20 क्रिकेट विश्वकप भारत के नाम हुआ है। हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर विश्वकप जीता है। 29 जनवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया हैं कि माह जनवरी के राशन का वितरण आगामी 6 फरवरी, 2021 तक कर दिया जाएगा

Ajit Sinha

रिश्वत देने के आरोप में नगर निगम गुरुग्राम के ठेकेदार राजेश कुमार 19 लाख रूपए के साथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

जुलाना नगर पालिका भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई- सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x