Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

सीएम मनोहर लाल गेस्ट टीचर्स को दीपाली पर्व पर बेहतरीन तोहफा देने के फ़िराक में हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा में इस बार गेस्ट टीचर्स की दिवाली ‘शुभ’ होने की पूरी उम्मीद है। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने गेस्ट टीचर्स के वेतन निर्धारण से जुड़े मामले में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, विभाग के अधिकारियों को अतिथि अध्यापकों के सेवा नियम भी आगामी 30 अक्टूबर तक बनाने की हिदायत दी है।गेस्ट टीचर्स के वेतन निर्धारण से जुड़ी कमेटी में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक जे. गणेशन और मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक अंशज सिंह शामिल होंगे।

गौरतलब है कि अतिथि अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी कुछ मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला था। शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी इस मौके पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान , मुख्यमंत्री ने गेस्ट टीचर्स की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही गैस्ट टीचर्स का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री कंवर पाल से यमुनानगर में उनके आवास पर मिला था। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करवाकर उनकी जायज मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया था।प्रतिनिधिमंडल ने गेस्ट टीचर्स की आजीविका बचाने और उनकी ज्यादातर मांगें मानने के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।
 

Related posts

महेंद्रगढ़ : आलोक संस्कृत महाविद्यालय महेन्द्रगढ़ के संस्थापक का 90वाँ जन्मदिन हर्सोल्लास से मनाया

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट, आज कोरोना के 3748 नए केस आए हैं, जो कल के मुकाबले 1670 मरीज ज्यादा हैं।

Ajit Sinha

कॉमनवेल्थ खेलों की अंतर्राष्ट्रीय मेजबानी के अवसर में हरियाणा की अनदेखी न करे सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x