Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

सीएम मनोहर लाल ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ए करनाल-मेरठ सडक़ के कार्य का शुभारम्भ किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज लगभग 106 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ए करनाल-मेरठ सडक़ के कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से न केवल हरियाणा बल्कि उत्तर प्रदेश के लोगों को भी आने-जाने में सुविधा होगी। यह मार्ग अगले 15 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह राजमार्ग देवीलाल चौक करनाल से प्रारम्भ होकर यमुना पुल तक बनेगा, जिसकी लम्बाई लगभग साढ़े 14 किलो मीटर है। फरवरी, 2022 तक यह राजमार्ग जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देवीलाल चौक से शुगर मिल करनाल तक यह राजमार्ग 6 लेन का होगा तथा शुगर मिल से यमुना पुल तक फोरलेन का बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 6 लेन के राजमार्ग की कुल चौड़ाई साढ़े 27 मीटर तथा फोरलेन की सडक़ की कुल चौड़ाई साढ़े 20 मीटर रहेगी। इस सडक़ के निर्माण में एक बड़ा ब्रिज, 7 छोटे ब्रिज तथा 19 पुलिया बनेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राजमार्ग के बनने से बढ़ते ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सकेगी।मुख्यमंत्री ने उपायुक्त  निशांत कुमार यादव को निर्देश दिए कि इस मार्ग के शुरू होने से पहले रास्ते व पुलियों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा कर लें, ताकि निर्माण कार्य में कोई रूकावट न आए और न ही उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़े।उन्होंने कोरोना महामारी के चलते जनता से अपील की है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें और प्लाज्मा का दान करने के लिए आगे आएं, ताकि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 84 प्रतिशत रिकवरी रेट है।

हरियाणा में कोरोना के एक्टिव केस 30 दिन में दोगुने हो रहे हैं, जबकि देश के अन्य राज्यों में यह बढोतरी 18 दिनों में हो रही है।इस मौके पर घरौंडा के विधायक  हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने 5 सालों से अधिक के कार्यकाल में प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में समान विकास किया है, घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में करीब 1000 करोड़ रूपये से विकास करवाकर घरौंडा के लोगो का मान बढ़ाया है।इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, इंद्री के विधायक  रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक एवं वन विकास निगम के चेयरमैन  धर्मपाल गोंदर, मेयर रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त  निशांत कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक  एसएस भोरिया उपस्थित रहे।

Related posts

सिविल सर्जन कार्यालय के एक कर्मचारी 3 लाख 25 हजार रिश्वत लेते हुए हरियाणा विजिलेंस एवं एसीबी, फरीदाबाद की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिना पास[पोर्ट व वीजा समाप्त होने के बाद भारत में रह रहे हैं नाइजीरियन नागरिक को सूरजकुंड पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

भारत रत्न स्व.पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के 97वें जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 100 यूनिट ब्लड एकत्रित किए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!