Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीएम मनोहर लाल ने फरीदाबाद में दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के पिता के. के. सिंह व उनकी बहन से मुलाकात की। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद दौरे के दौरान शनिवार को दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के पिता कृष्ण कुमार सिंह व उनकी बहन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे तथा दिवंगत अभिनेता के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह बहुत अच्छा कलाकार था, जो हंसमुख व्यक्तित्व का धनी था। उनके अचानक चले जाने से उनके चाहने वालों को बड़ा दुख पहुंचा है। इस अवसर पर उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी उपस्थित थे।  



Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने आज सावना सोसायटी में लांच किया सुरक्षा एप

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:भाजपा विधायक धनेश अदलखा की मौजूदगी में वार्ड न. 21 के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र भड़ाना ने किया नामांकन।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज महामारी अलर्ट, सुरक्षित हरियाणा का समय 14 जून- तक के लिए आगे बढ़ा दिया हैं-आर्डर की कॉपी -पढ़ें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!