Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सीएम मनोहर कार फ्री डे पर स्वयं मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनाल एयरपोर्ट पहुंचे और शहरवासियों को दी प्रेरणा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को करनाल में कार फ्री डे पर स्वयं मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से करनाल एयरपोर्ट पर पहुंचे और शहरवासियों को प्रेरणा दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ घरौंडा के विधायक श्री हरविन्द्र कल्याण, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन तथा सभी सुरक्षा कर्मी भी बिना कार के ही एयरपोर्ट पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में ट्रैफिक को कम करने और भीड़-भाड़ को खत्म करने के लिए हम सब मिलकर छोटे-छोटे प्रयास कर सकते हैं, जिनके परिणाम भी समाज में सकारात्मक दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में विकास के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण भी जरूरी है। इसके लिए पेड़-पौधे हमारे लिए बहुत लाभकारी हैं, यह हमें न केवल छाया व फल देते हैं बल्कि बरसात लाने में भी सहायक होते हैं। प्रकृति के बिना जीना मुश्किल है, क्योंकि प्रकृति ने हमें अनमोल संसाधन दिये हैं, इन्हें संजो कर रखने की जरूरत है। हमारे जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि कार फ्री डे के दिन यदि हम सब साइकिल या मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने रोजमर्रा के कामकाज को निपटाएंगे तो हमें प्रदूषण मुक्त जीवन जीने में सहयोग मिलेगा।

Related posts

हरियाणा पुलिस की सिपाही परीक्षा लीक मामले में 7 आरोपित अरेस्ट,1 करोड रुपए में डील करके आंसर की प्राप्त की गई थी।

Ajit Sinha

अमृत-2.0 के तहत 1727.36 करोड़ के 57 प्रोजैक्ट पर जल्द कार्य – संजीव कौशल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों से अनावश्यक फीस न वसूलें। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x