Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने आज फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने वीरवार देर रात उद्योग विहार फेज-एक इलाके में छापेमारी कर एक फर्जी काल सेंटर का पर्दाफाश किया। सेंटर शिव शक्ति ग्लोबल एंटरप्राइजेज नाम से चलाया जा रहा था। मौके से सेंटर के संचालक दिल्ली के द्वारका निवासी अभिनंदन कुमार,प्रबंधक सुमित के साथ चार सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया। दो लैपटाप व हार्डडिस्क भी कब्जे में लिए गए हैं। सभी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

वीरवार रात सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम के प्रभारी डीएसपी इंद्रजीत यादव को सूचना मिली थी कि उद्योग विहार इलाके में एक फर्जी काल सेंटर चल रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर मौके पर भेजी गई। जैसी सूचना मिली थी वैसा ही सबकुछ चल रहा था। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी इंद्रजीत यादव ने बताया कि सेंटर के माध्यम से अमेरिका में बैठे लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। पिछले दो महीने से सेंटर चल रहा था।

सेंटर के कर्मचारी पहले कंप्यूटर सिस्टम में वायरस भेजते थे। फिर उसे ठीक करने के नाम 300 से 700 डालर तक की वसूली करते थे। महीने में एक करोड़ रुपये की आमदनी काल सेंटर की थी। छानबीन की जा रही है। उससे पता चलेगा कि कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। बैंक खातों की भी जानकारी हासिल की जा रही है। बता दें कि साइबर सिटी में 30 से अधिक फर्जी काल सेंटर पकड़े जा चुके हैं। कई आरोपित भी पकड़े जा चुके हैं। इसके बाद भी फर्जी काल सेंटरों के ऊपर लगाम नहीं लग पा रही है।

Related posts

कुख्यात गैंगस्टर प्रदीप यादव को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डबुआ थाने में तैनात मुख्य सिपाही अनिल कुमार को एसीबी की टीम ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों को दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, उनके परिजनों को किया सूचित।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!