Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस कर्मियों में झड़प: वकीलों ने पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग, एक वकील को लगी गोली।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई है. बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर पुलिसवालों और वकीलों में विवाद हो गया जो बाद में झड़प में तब्दील  हो गया. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार झड़प के दौरान फायरिंग भी हुई है.



कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई है और हंगामा जारी है.वकीलों ने कोर्ट का दरवाजा अंदर से लॉक कर दिया है. पुलिस को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. वकीलों का दावा है कि उनका एक साथी इस हिंसक झड़प में घायल हुआ है,के अलावा इस हिंसक झड़प में कई पुलिस कर्मी और वकील की भी घायल हो गए जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। 


इस दौरान पत्रकारों के मोबाइल फोन, कैमरा भी तोड़े गए हैं ,कई पत्रकारों को लाठीचार्ज के दौरान चोटें लगने की खबर हैं। अभी तनाव बरकरार हैं।  

Related posts

नई दिल्ली: यात्रियों के आवागमन हेतु कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर रिकॉर्डतोड़ एस्केलेटरों की सुविधा

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले: आज यहाँ मेरी बहन को आना था, मगर उसे बुखार हो गया-आगे उन्हें लाइव सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

आपका राजा अनपढ़ तो नहीं और उसका कोई दोस्त तो नहीं, अगर है तो सबसे पहले राजा को उखाड़ फेंको- केजरीवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!