Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महेंद्रगढ मे निकाली चाइनीज सामान बहिष्कार जागरुकता रैली

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़: सामाजिक संगठन  सरताज जनसेवा ग्रुप के सौजन्य से विभिन्न  सामाजिक संगठनो ने सामुहीक रुप से  स्वदेशी अपनाये  जागरुकता रैली का आयोजन किया।  शहर के  पुलिस मैदान से  लेकर राव तुलाराम चौक तक जागरूकता रैली निकाल कर   चीन के सामान  का बहिष्कार करके स्वदेशी  सामान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।    

सामाजिक  संगठनो ने एक सुर मे चीनी माल का बहिष्कार करने की शपथ ली  व चीनी सामान की होली जलाई। इस मौके पर  सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव   ने कहा कि हर त्यौहार पर चीनी माल का बोल बोला हैं।  अब हमारा पवित्र व हिंदुत्व की पहचान  दीपावली का त्यौहार है।  हमें इस पर्व को हिन्दू संस्कृति के अनुसार मनाना चाहिए।   यह हमारी संस्कृति की पहचान है।   अगर हम चीन के सामान को खरीदेंगे तो देश की  अर्थव्यवस्था कमजोर होंगी तथा विदेशी ताकतों  की अर्थव्यवस्था का विकास होगा। इस पर्व पर चाइनीज  सामान  का   बहिष्कार करें  व स्वदेशी अपनाने की शपथ ले।दीपावली पर मिट्टी के तेल के दीपक जला कर चाइनीज  लाईटों   का पुर्ण बहिष्कार करके अपने प्रकाश पर्व को मनायें।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग:सीएम मनोहर लाल की घोषणा, रेनीवेल परियोजना से गांव खाम्बी की पेयजल समस्या का होगा समाधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : छात्रों के हितों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे एनएसयूआई के छात्रों के समर्थन में आए कांग्रेस सचिव सुमित गौड़।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सोमवार को तुरंत प्रभाव से 30 डीएसपी के तबादलें किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x