Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा प्रभारियों और संयोजकों के साथ किया मंथन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ गुरुग्राम:बुधवार देर रात गुरुग्राम के गुरु कमल कार्यालय में लोकसभा चुनावों के निमित्त लोकसभा प्रभारियों एवं संयोजकों की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री सुभाष बराला, संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा की उपस्थित में चुनाव प्रबंधन से संबंधित विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर सभी पदाधिकारियों  की विस्तृत चर्चा हुई। तीनों कलैस्टरों के प्रमुख भी बैठक में शामिल हुए। लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर एक एक कर चर्चा हुई। आगामी दिनों में होने वाली रैलियों के आयोजनों पर भी बातचीत हुई। खुद मुख्यमंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों से संबंधित लोकसभाओं का फीडबैक भी लिया और कार्यों से संबंधित दिशा निर्देश भी दिए। सुभाष बराला ने भी चुनाव प्रबंधन से संबंधित बातों को बैठक में रखा।मुख्यमंत्री ने बैठक में बोला कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उत्साह से भरा है। जन आशीर्वाद और संगठनात्मक तैयारियों के दम पर हरियाणा की दसों लोकसभा सीटें जीतेंगे और मोदी जी के “इस बार 400 पार” के नारे को सार्थक करेंगे।

Related posts

चंडीगढ़ की जीत का गुड़गांव में मनाया जश्न,गुडगांव निगम के चुनाव झाड़ू पर लड़ेंगे-डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद में निजी व्यक्ति तथा इनकम टैक्स अधिकारी 3 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह में भाग लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x