Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को पदभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुमार बेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को बहुमत देने के लिए हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास में आगे लेकर जाएगी। हरियाणा में सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। जिन उम्मीदों के साथ हरियाणा की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया, उन पर हम सभी कड़ी मेहनत करते हुए खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर, 2024 को सभी विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी।

इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरियां देने में बाधाएं पैदा कर रही है। भर्ती रोको गैंग कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है। कांग्रेस और भर्ती रोको गैंग को जनता ने नकार दिया है।दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती आतिशी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केवल आरोप लगाने का काम करती है। श्री अरविंद केजरीवाल दावा करते थे कि वे सबसे पहले यमुना को स्वच्छ करेंगे, जबकि आज 10 साल बाद भी वे केवल आरोप लगा रहे हैं। वे अपने गिरेबान में झांके और केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार को दिए गए 6,000 करोड़ रुपये का हिसाब दें। आम आदमी पार्टी के डीएनए में ही केवल आरोप लगाना है।सैनी ने कहा कि जब श्रीमती आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थी, उस समय मैंने उन्हें सलाह दी थी कि वे अरविंद केजरीवाल के रास्ते पर न चले। परंतु वे भी उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए आज आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी भी झूठ का सहारा ले रही है।मुख्यमंत्री ने पराली प्रबंधन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय पंजाब को हरियाणा से सीख लेने की बात कहते हुए हरियाणा की प्रशंसा कर चुका है। हरियाणा सरकार ने पराली प्रबंधन में काफी बेहतर काम किया है। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए 1 एकड़ पर 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। साथ ही, किसानों को पराली प्रबंधन के लिए सब्सिडी पर उपकरण भी प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान पराली न जलाएं, इससे न केवल प्रदूषण होता है बल्कि मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी प्रभावित होती है। कार्यभार संभालने उपरांत सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में विभागों का आवंटन हो गया है। हम सभी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा के संकल्प-पत्र में किए गए वायदों को पूरा करेंगे। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारी व जवान पुलिस पदक से अलंकृत, एडीजीपी श्रीकांत जाधव राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस द्वारा जारी यातायात एडवाइजरी,26 जनवरी 2021 के लिए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2024 में बेरहम भाजपा गठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी जनता: अभय सिंह चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x