Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हिसार से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज जिला हिसार में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार शामिल हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए तक या इससे कम है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर लाखों श्रद्धालु निःशुल्क देश के विभिन्न प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। इस योजना से श्रद्धालुओं की आस्था को भी सम्मान मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। अभी तक अनेक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भ्याना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

नूहं में साइबर फ्रॅाड पर हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक साथ 5000 पुलिस कर्मियों ने 14 गांव में मारी रेड, 125 हैकर अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों से अनावश्यक फीस न वसूलें। 

Ajit Sinha

24 घंटे में रॉकी मित्तल ने तैयार किया 370 पर गाना मोदी-शाह को सैल्यूट, 370-35ए नेस्तनाबूत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x