Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनकपुरी के दिल्ली हाट में केश कला से जुड़े स्किल मेले  का उद्घाटन किया 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनकपुरी के दिल्ली हाट में केश कला से जुड़े  स्किल मेले का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इसका आयोजन आल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन (AIBHA) की ओर से किया गया। मेले में 300 से अधिक मॉडल ने केश कला के अलग अलग रूप प्रस्तुत किये। समारोह की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री राजेन्द्र पाल गौतम ने की। इस अवसर पर जन शिकायत आयोग के सदस्य श्री संजय पुरी विशिष्ट अथिति थे। एसोसिशन की प्रधान डॉ  संगीता चौहान ने अथितियो को अंग वस्त्र, पौधा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 
अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा सरकार केश कला का सम्मान करती है यह एक ऐसी कला है जिसमे मास लेबल पर नौकरियों का बहुत स्कोप है और आपकी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा योगदान है। आप नौकरी मांगने वाले नहीं हैं बल्कि आपके माध्यम से लोगों को नौकरियां मिलती हैं। दिल्ली सरकार केश कला को आगे बढ़ाना चाहती है और इसी मकसद से सरकार ने केश कला बोर्ड का गठन करने का फैसला किया है। हर व्यक्ति एवं हर महिला को केश कला से संबंधित अपने घर के पास पार्लर की जरूरत रहती है। हम चाहते हैं कि केश कला बोर्ड के माध्यम से इस इंडस्ट्री को प्रोत्हासित किया जाये और इस इंडस्ट्री की मदद की जाए ताकि नौजवान सम्मान के साथ इस इंडस्ट्री से जुड़ कर रोजगार हासिल कर सकें।इस इंडस्ट्री को जिस भी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है सरकार बोर्ड के माध्यम से उन सब का समाधान करेगी।



गौतम ने इस मौके पर कहा कि यह यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का सपना था कि हमे केश कला इंडस्ट्री को  आगे बढ़ाना  और इस इंडस्ट्री की मदद की जाए ताकि नौजवान सम्मान के साथ इस इंडस्ट्री से जुड़ कर रोजगार हासिल कर सकें।इस इंडस्ट्री को जिस भी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है सरकार बोर्ड के माध्यम से उन सब का समाधान करेगी। गौतम ने इस मौके पर कहा कि यह दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल जी का सपना था कि हमे केश कला इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करना चाहिए जो लोग इस इंडस्ट्री में इस काम से जुड़े हैं और इसमें पिछड़ गए हैं उन्हें आज की तकनीक से जोड़ते हुए आगे बढ़ाने के लिए वित्तिय सहायता भी दी जानी चाहिए उसके लिए दिल्ली केबिनेट ने केश कला बोर्ड का गठन कर दिया है जो जल्द ही अपने स्वरूप में आ जायेगा। विशिष्ट अतिथि संजय पुरी ने समारोह में कहा कि हम इस इंडस्ट्री के सभी लोगों को जोड़ेगें, उन्हें केश कला का प्रशिक्षण दिलायेंगे और सरकार से मिलकर इन लोगों को अपना व्यवसाय स्थापित करने का मौका दिलाने में मदद करेगें।

Related posts

अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस ने खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन किए बरामद और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया।

Ajit Sinha

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने हल्ला बोल रैली में बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पढ़े -लिखे युवाओं को सर्कस में भालू और शेर बनाया।

Ajit Sinha

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस,अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा पर पुलिस कर्मियों के ऊपर हमला और थूकने पर किया केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!