Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में होने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी है, टीमें गठित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में होने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी है, शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने चुनावों के प्रबंधन के लिए प्रदेश स्तर की टीम का गठन किया है l जिसमे लगभग दो दर्जन के करीब नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई है l नगर परिषद् / नगर पालिकाओं के लिए अलग और ग्राम पंचायतों के लिए अलग से प्रबंधन समिति बनाई गई है l समिति में हरियाणा सरकार के मंत्री , विधायक और संगठन के पदाधिकारियों को लिया गया है l 

चुनाव प्रबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के निम्न नेताओं को मिली जिम्मेदारी –
नगर परिषद्/ नगर पालिका चुनाव प्रबंधन समिति :-
1.  मूलचंद शर्मा, मंत्री हरियाणा सरकार
2. कविता जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष
3. मनीष ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष
4. मोहन लाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री
5. संजय भाटिया, सांसद
6. कुलभूषण गोयल, संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ
7. जवाहर सैनी
8. देवेन्द्र चौधरी, सह संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ
9. अनिल यादव,   सहसंयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ
10. संजय छपारिया

पंचायती राज चुनाव प्रबंधन समिति :-
1. कवर पाल गुर्जर, मंत्री हरियाणा सरकार
2. कमलेश ढांडा, मंत्री हरियाणा सरकार
3. महिपाल ढांडा, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष
4. अरविन्द यादव, जिला प्रभारी एवं चेयरमैन
5. पवन सैनी, प्रदेश महामंत्री
6. डी पी वत्स, सांसद
7. रविंद्र बलियाला, प्रदेश सचिव
8. शमशेर खरकड़ा
9. कल्याण सिंह, संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ
10. राजेश कुमार, सह संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 29-30 जनवरी को गुरुग्राम में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के बिल्डर व अवैध निर्माणकर्ता और अवैध कब्जाधारी नहीं डरते डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की नोटिस व तोड़फोड़ से।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक राजेश नागर का रक्त दान शिविर, लोगों को बांटे गए कपड़े के थैले

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x