Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ गृह मंत्री अनिल विज और डीजीपी मनोज यादव ने डीआईजी सुखबीर सिंह के निधन पर जताया शोक 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: गृह मंत्री अनिल विज और पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, मधुबन, सुखबीर सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिन्होंने लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को गुरुग्राम में अंतिम सांस ली। आज यहां जारी एक शोक संदेश में गृह मंत्री  अनिल विज ने हरियाणा कैडर के आईपीएस को एक सक्षम पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि  सुखबीर सिंह ने निष्ठा और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ विभिन्न क्षमताओं में कार्य करते हुए पुलिस बल की सेवा की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्होंने इस अपूरणीय क्षति के लिए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।
         
डीजीपी मनोज यादव ने अपने शोक संदेश में सुखबीर सिंह को एक प्रतिष्ठित अधिकारी बताया जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट पहलवान के रूप में हरियाणा पुलिस में सेवाएं दी।  सुखबीर को एक सक्षम और समर्पित पुलिस अधिकारी बताते हुए डीजीपी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों को शक्ति प्रदान करें। हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों व जवानों ने भी  सुखबीर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
         
शनिवार 22 अगस्त को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हिसार जिले में उनके पैतृक गांव किरमारा में किया जाएगा। एक उत्कृष्ट पहलवान और दो बार एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता  सुखबीर सिंह ने 1987 में हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थी। अपनी सक्षमता के बल पर वह एसपी और डीआईजी के पद तक पहुंचे। उन्होंने एसपी नूंह, डीसीपी बल्लभगढ़, कमांडेंट 4वीं बटालियन, डीआईजी सतर्कता और डीआईजी एससीआरबी सहित हरियाणा पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी।
000

Related posts

हरियाणा पुलिस ने धुंध व कोहरे के दौरान सुरक्षित ड्राइव के लिए जारी की एडवाइजरी, ताकि सफर हो सुरक्षित-विर्क 

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच , सेंट्रल ने एक पिककप गाडी सहित देशी शराब की 245 पेटियां बरामद की हैं, ड्राइवर को किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज 59 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!