Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह  और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है-मेदांता हॉस्पिटल 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, जिनका मेदांता-द मेडिसिटी में कोविड-19 का इलाज चल रहा है, अब वे बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

आज जारी एक मीडिया बुलेटिन में डॉ. ए.के.  दुबे, चिकित्सा अधीक्षक, मेदांता-द मेडिसिटी ने बताया कि हालांकि गृह मंत्री ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं, परंतु अब उन्हें ऑक्सीजन की कम आवश्यकता है।  विज को बुखार नहीं है और उनकी ब्लड रिपोर्ट में भी सुधार हुआ है। कुल मिलाकर डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट हैं। डॉ. ए.के. दुबे ने बताया कि अनिल विज की आज डॉक्टरों ने जांच की। डॉ. आनंद जैसवाल,सीनियर डायरेक्टर, रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसन, मेदांता भी आज जांच टीम में शामिल हो गए हैं।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: नवनिर्वाचित मेयर , पार्षदों, प्रधानों व सदस्यों को दिलाई जा रही आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ-देखें लाइव वीडियो में

Ajit Sinha

नई दिल्ली: एम्स में आग की घटना: ये घटना आज तड़के सवा पांच बजे की हैं, मरीजों को बाहर निकाला गया, काबू

Ajit Sinha

हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा एक्शन रेलवे का मंडल चिकित्सा अधिकारी 5,00,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!