Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों, जिला परिषदों व पंचायत समितियों के सदस्यों को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों, सरपंच, पंच, जिला परिषदों व पंचायत समितियों के सदस्यों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

प्रस्ताव के अनुसार पंचायत चुनावों में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को 11 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, सर्वसम्मति से चुने जाने वाले सरपंच तथा पंच को क्रमशः 5 लाख रुपये व 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार, सर्वसम्मति से चुने जाने वाले जिला परिषदों के सदस्यों तथा पंचायत समितियों के सदस्यों को क्रमशः 5 लाख रुपये व 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि सर्वसम्मति से होने वाले चुनाव समाज में भाईचारा और एकता को बढ़ावा देते हैं। चुनावी झगड़े नहीं होते, साथ ही चुनावी खर्च भी कम हो जाता है।

Related posts

सीपी विकास सहित 102 पुलिसकर्मियों ने आज सीपी ऑफिस में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करवाई आंखों की जांच

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने आज अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जेएनयू की छात्रों व छात्रा से मारपीट और बलात्कार की कोशिश करने के चार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसीपी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x