Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार, 12 देसी तमंचा व 10 कारतूस बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अहम कार्रवाई करते हुए नूंह जिले में एक संदिग्ध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 देसी तमंचा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि काबू किए आरोपित की पहचान नूंह के ढाडौली निवासी भूरे खान के रूप में हुई है। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के बाद सीआईए और एंटी-नारकोटिक सेल की संयुक्त टीम ने आरोपित को उसके गांव से अवैध देसी हथियारों सहित गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कर आरोपित को चैक किया, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और भारी मात्रा में अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। पुलिस पकड़े गए आरोपित से इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि वह कहां से हथियार खरीदता था और कहां-कहां इन अवैध हथियारों को सप्लाई करता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने की तैयारी में जुट गई है ताकि सप्लायरों के सही ठिकाने तक पुलिस की जांच पहुंच सके और इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों को भी दबोचा जा सके।

Related posts

फरीदाबाद: रंजिशन प्रदीप की सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में आज दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा में 1000 आयुष सहायकों की नियुक्ति. मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

पलवल: सुनील की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी, दो आरोपित जीजा-साला अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x