Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 2 लाख 93 हजार रुपये रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के दो अधिकारी पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/सोनीपत:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत में शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को 2 लाख 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. अरशिंदर सिंह चावला, आईपीएस के नेतृत्व में ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज सोनीपत में योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की गई।

एसीबी को शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी गई थी कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा भयापुर स्कूल और बड़ौली स्कूल, जिला सोनीपत में उसके द्वारा किए गए कार्यों के लंबित बिलों को पास करने के एवज में 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का नियमानुसार सत्यापन करने के पश्चात एसीबी टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आशीष, कनिष्ठ अभियंता, शिक्षा विभाग, सोनीपत, को शिकायतकर्ता से 2 लाख 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में विष्णु, उपमंडल अधिकारी, शिक्षा विभाग, सोनीपत को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 31, दिनांक 23 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

भारत सिटी सोसायटी की 9 वीं मंजिल से छलांग लगा कर तीन बहनों ने आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

सोलर पैनल फाइलों की मंजूरी के नाम पर 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते यूएचबीवीएन का एलडीसी रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग:होली व फाग (धुलण्डी) के त्यौहार पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा किए गए विशेष सुरक्षा प्रबन्ध-पुलिस प्रवक्ता ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x