Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:ट्रैफिक एडवाइजरी(किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है)

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा ,बबैन, लाडवा, पिपली, कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) , लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुँचे।

हिसार व सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन,बराड़ा, दो सदका, बरवाला होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार, रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सडका से पंचकूला पहुंच सकते हैं। किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करें।

Related posts

हरियाणा राज्यपाल दत्तात्रेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

Ajit Sinha

15 सालों से फरार चल रहा मोस्ट वांटेड व इनामी अपराधी केरल से गिरफतार।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x