Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन को किया गया निलंबित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में एक्सईएन के पद पर कार्यरत सूर्या कांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एक्सईन के पास पीएचईडी नंबर-1, भिवानी का अतिरिक्त प्रभार भी था। यह कार्रवाई हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-5 के अंतर्गत की गई है। अधिकारी के विरुद्ध कुल 6 चार्जशीट जारी हुई थी, जिनमें से 3 चार्जशीट के तहत लगे आरोप सही पाए गए है। ऐसे में हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम-7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। 

चार्जशीट में कहा गया है कि अधिकारी  सूर्या कांत ने ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बरती है। इसके अलावा प्रशासनिक अनियमितताएं, जनता की शिकायतों की अनदेखी करना, सीएम विंडो एवं जनसंवाद से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही तथा विभिन्न परियोजनाओं के समुचित सुपरविजन में कमीं शामिल है। इसके अतिरिक्त यह भी पाया गया कि 26 जनवरी 2026 को, जब लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा भिवानी दौरे पर थे और आम जनता की शिकायतें सुनी जानी थीं, उस दौरान संबंधित अधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। भिवानी में पब्लिक हेल्थ से संबंधित जन शिकायतों को गंभीरता से न लेने की शिकायतें भी सामने आई हैं। 

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मियों का अहम योगदान – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

हरियाणाःकोरोना संकट के बीच लोगों के लिए मददगार साबित हो रही खाकी घर-घर पहुंचा रही ऑक्सीजन सिलेंडर

Ajit Sinha

लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x