Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अधिकारियों को फाइलों पर हस्ताक्षर के नीचे अपना पूरा नाम लिखने के दिए सख्त निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को फाइलों पर हस्ताक्षर के नीचे अपना पूरा नाम लिखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ,सहायक/डीलिंग-हैंड को अपने नाम के साथ हस्ताक्षर करने तथा नोट के बाईं ओर पूरी तारीख (दिन/महीना/वर्ष) लिखने के भी निर्देश दिए हैं।

यह संज्ञान में आया है कि कुछ अधिकारी/कर्मचारी इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। वे टिप्पणियों/पत्राचार पर संक्षिप्त हस्ताक्षर का उपयोग कर रहे हैं और उच्च अधिकारियों को फाइलें भेजते समय फाइल पर हस्ताक्षर के साथ अपने नाम का उल्लेख नहीं करते हैं। इसलिए उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इन निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित व्यक्तियों/कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने सोमवार को 12 सीनियर आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बोले, कहा, 74 वर्ष पहले सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x