Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के शहरों में स्वच्छ भारत मिशन को लागू करना हमारा मोटो- विपुल गोयल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को हरियाणा के शहरों में सही मायने में लागू करना उनका मोटो है। इसके लिए नगर निगमों, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं में घर – घर से ठोस कचरा उठाने में लगी कंपनियों को कार्य करने के लिए बेहतर से बेहतर वातावरण प्रदान करवाया जाएगा।

गोयल आज देशभर से बुलाई गई ठोस कचरा प्रबंधन कार्य करने वाली कंपनियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में गोवा, मुंबई, नासिक, पुणे, चेन्नई ,दिल्ली नगर निगमों में कचरा प्रबंधन के कार्यों में लगी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपना-अपना प्रस्तुतिकरण दिया और हरियाणा में काम करने की इच्छा जाहिर की।

उन्होंने अच्छे सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि कंपनियों द्वारा दिए गए सुझावों को आगामी तीन दिनों के अंदर -अंदर समेकित कर शीघ्र ही अगली बैठक बुलाई जाएगी और टेंडर प्रक्रिया भी जल्द की जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा के 22 जिलों में 11 नगर निगम, 23 नगर परिषद तथा 53 नगर पालिकाएं हैं जिनमें अनुमानित शहरी जनसंख्या 1 करोड़ से अधिक है।बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, निदेशक पंकज तथा संयुक्त निदेशक कंवर सिंह सहित अन्य अधिकारी व देशभर से बुलाई गई कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद के 13 स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित,स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, थर्मल स्कैनिंग करेंगी: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद/गुरुग्राम : पुलिस कमिश्नर के. के. राव व बल्लभगढ़ डीसीपी राजेश कुमार बुजुर्ग की जान बचाने वाले सिपाही लूकवान खान को सम्मानित करेंगें।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पदोन्नत हुए 21 नवनियुक्त एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x