Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नॉन स्टॉप रफ्तार से भारत वर्ष 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र – नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस गति से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नॉन स्टॉप रफ्तार से विकास कार्य किए जा रहे हैं तो निश्चित रूप से भारत  देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। इस देश में हर योजना को आम लोगों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लाडवा में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष हल्का के लोगों ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित, जनस्वास्थ्य विभाग, खंड विकास एवं पंचायत विभाग के साथ-साथ गांव और शहर में विकास कार्यों को करवाने से सम्बन्धित विषय रखे।

मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता के साथ सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने शहर के नागरिकों द्वारा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बीडीपीओ कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन में शिफ्ट करने की मांग पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल को शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए, अगर स्कूल के हिसाब से जगह ठीक पाई गई तो स्कूल को शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।             

मुख्यमंत्री ने नागरिकों द्वारा पीने के गंदे पानी से सम्बन्धित शिकायत पर एसडीएम को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान करके पीने के लिए शुद्ध  पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।  हल्का के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बाबैन से शाहबाद सडक़ निर्माण कार्य की गुणवत्ता से सम्बन्धित रखी गई शिकायत पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सडक़ की गुणवत्ता को चैक किया जाए।  अगर गुणवत्ता में कमी पाई गई तो सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का नॉन स्टॉप रफ्तार से चहुंमुखी विकास किया जा रहा है।   देश में तेज रफ्तार से हो रहे विकास कार्यों से स्पष्ट नजर आ रहा है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र  के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। 

मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देश और नागरिकों के लिए एक सराहनीय निर्णय है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि देश में एक साथ चुनाव हो ताकि चुनावों के दौरान होने वाले खर्चों और समय की बचत की जा सके। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा किए गए ट्वीट पर बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है, ना नीति है और ना ही नेता है।

इसलिए खाली बैठे विपक्ष के लोगों का काम केवल  अच्छे कार्यों का विरोध करना मात्र  है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक फैसला किया। इस फैसले के कारण आज जम्मू कश्मीर में तेजी के साथ विकास हो रहा है। एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर  काम किया जा रहा है। 

Related posts

दिल्ली को दिया जा रहा पूरा पानी, झूठ बोल रही दिल्ली सरकारः मनोहर लाल

Ajit Sinha

वैश्विक साइबर अपराध सरगना का भंडाफोड़:100 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी नेटवर्क के पीछे एक चीनी नागरिक पकड़ा गया.

Ajit Sinha

हरियाणा: मुख्य सिपाही को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने आज 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x