Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो ने 7 फरवरी को अवैध खनन के विरूद्ध चलाया अभियान -अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि गत 7 फरवरी, 2024 को अवैध खनन के विरूद्ध हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 120 स्थानों पर छापेमारी कर 748 वाहनों की जांच की गई जिसमें से 99 वाहनों को जब्त किया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए विज ने बताया कि अवैध रूप से ले जा रहे मिट्टी, रेत तथा बजरी से भरे हुए कुल 99 वाहनों को जब्त किया। जिनमें 15 ट्रैक्टर-ट्राली, 39 हाइवा/डंपर, 3 जेसीबी/अन्य और 42 ओवरलोडिड वाहन शामिल है।

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अधिकारियों को को निर्देश जारी कर राज्य में अवैध खनन के खिलाफ अभियान को अधिक कठोरता और प्रभावशीलता के साथ तेज करने के लिए कहा है। उन्होंने इस संबंध में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी कि वे गलत काम करने से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के एडीजीपी डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को एक साथ कई स्थानों पर निशाना बनाने से सकारात्मक परिणाम मिलना तय है।

Related posts

फरीदाबाद: डायरेक्टर ऑपरेशन आर.के. सोडा के तुगलकी फरमान पर भड़की यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी: सुनील

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में क्रियान्वित विकास परियोजनाओं की ली समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड स्थित जन्नत वैली में आग लगी नहीं हैं. बल्कि आग लगाई गई हैं, चश्मदीद ने एक नकाबपॉश लड़के को देखा,करोड़ों का नुक्सान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x