Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा मंत्रिमंडल ने फरीदाबाद निवासी शहीद संदीप की पत्नी गीता को आवासीय प्लाट देने को मंजूरी दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में जिला फरीदाबाद के गांव अटाली निवासी शहीद नायक संदीप की पत्नी श्रीमती गीता को 200 वर्ग गज का आवासीय प्लाट देने के ग्राम पंचायत अटाली (जिला फरीदाबाद) के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।नायक संदीप ने 19 फरवरी, 2019 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। परिवार की परिस्थितियों और पर्याप्त आवासीय सुविधा की कमी को देखते हुए, ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर विचार किया गया और राज्य मंत्रिमंडल द्वारा इसे मंजूरी दी गई।प्लाट का आवंटन पंजाब ग्राम साझा भूमि (विनियमन) नियम, 1964 के नियम 13ए के प्रावधानों के अनुसार किया गया है। हरियाणा सरकार राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

हरियाणा के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों को 25 जनवरी तक दाखिले करवा सकतें हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोरोना संक्रमित से पुलिस कर्मी महावीर की मौत, सीपी ओ पी सिंह ने जताया शोक, दी10 लाख की आर्थिक सहायता।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खाद्य एंव औषधि विभाग ने आज पार्क हॉस्पिटल में बने दवाइयों के अवैध गोदाम में की छापेमारी,14 पेटियों में भरे सैंपल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x