Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी के संगठन में विस्तार, 58 पदाधिकारी घोषित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 58 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी अध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करते हुए 58 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी ने करण सिंह देपल और प्रेम शाहपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं। प्रदेश सचिव के पद पर राम सिंह कोड़वा, वीरेंद्र बापोड़ा, पूर्व चेयरमैन महताब सिंह, धर्मबीर सिंह पाडा, राम किशन तुषीर, गुरमंगत सिंह, रामफल सरपंच, विनोद मोदी, संजीव तंवर, फरीदाबाद पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया और शाहाबाद नगरपालिका के चेयरमैन गुलशन क्वात्रा को नियुक्त किया हैं। वहीं ओमप्रकाश रसोई प्रदेश सहसचिव होंगे। साथ ही अजीत अंतिल को राई का हलका अध्यक्ष बनाया गया है।

इनके अलावा देविंद्र बिल्ला, रविंद्र ढेजी, अजीत तिगड़ाना, ओमप्रकाश चोबराला, राम निवास, सत्येंद्र दातोली, बेगराज नागर,राजेंद्र बिल्ला, सतपाल पालू, सनवीर दलाल ,एडवोकेट जय लाल, भले राम श्योकंद, दरबारा देशवाल, सुरेंद्र नैन कालवान, एडवोकेट सुंदर मलिक और रणधीर जांडोला को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के पद पर नियुक्त किया हैं। इसी तरह जगदीश दुबल, सरदार प्रेम सिंह, धर्मपाल बाजीगर, नरेंद्र घराड़सी, राम कुमार, कुलदीप, राम अवतार, सरिता धानक, सुरेश आट्टा, सुरेश भाट्टी, विजेंद्र कादियान सिवाहा ,  बच्चू सिंह बावल, शीशराम गुर्जर, ईश्वर भागवतीपुर, रमेश मोखरा, रविंद्र बखेता, सुरेंद्र बल्हारा, हरबेल खाजाखेड़ा, सगनजीत सिंह, प्रेम कुमार कुकरेजा, सुखमंदर सिहाग,  सुखराज सिंह सिद्धू, सरदार सवाई सिंह, ओम प्रकाश पंचाल, रोहताश दहिया, कमल कंबोज और समय सिंह खुर्दबान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होंगे। 

Related posts

बड़ी घोषणा, गांवों में जिन सेकेंडरी स्कूलों में पिछले साल 9वीं व 10वीं में 100 बच्चे थे, उन स्कूलों को 12वीं तक किया अपग्रेड

Ajit Sinha

बीआरएस और भाजपा मिलकर कांग्रेस को हराने के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं- कांग्रेस

Ajit Sinha

हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x