Athrav – Online News Portal
खेल चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता- गौरव गौतम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कौशल विभाग का मुख्य उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं,बल्कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाना है। उन्होंने कहा कि आईटीआई और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं को नौकरी मिले, यह सुनिश्चित करना सरकार और विभाग की सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे सुव्यवस्थित ढंग से निभाया भी जा रहा है। मंत्री पंचकूला स्थित कौशल भवन में स्किल्ड विश्वविद्यालयों के कुलपति (वीसी), रजिस्ट्रार तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी जाए, जो ग्राउंड स्तर पर जाकर आईटीआई के भवनों की फिटनेस की जांच करें और अगर कोई भवन जर्जर हैं तो उनकी रिपोर्ट तैयार करें, ताकि वहां पर नए भवन बनाए जा सकें।उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल विभाग युवाओं को विदेशी प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध करवा रहा है और इस दिशा में प्रयासों को और तेज किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें। विदेशी प्लेसमेंट से जुड़ी योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इन अवसरों का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार मेलों में भाग लेने वाली कंपनियों से मिलने वाले वास्तविक प्लेसमेंट आंकड़ों की नियमित समीक्षा की जाए।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत ढांचों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि हरियाणा कौशल विभाग का मिशन समय बद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा हो सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवा सक्षम योजना, फ्लैगशिप स्कीम, गुरु-शिष्य योजना सहित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।मंत्री ने दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली (ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम) की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है, जो रोजगार पाने में बेहद सहायक है।बैठक में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव  राजीव रंजन, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सीईओ अमित खत्री, स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल हरियाणा के महानिदेशक विवेक अग्रवाल, रोजगार निगम की निदेशक श्रीमती अंजू चौधरी और श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी पलवल के वाइस चांसलर दिनेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में उद्योगपतियों के लिए 27 सेवाएं फास्ट-ट्रैक पर

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रो. असीम कुमार घोष ने ली हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई: मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x