Athrav – Online News Portal
Uncategorized चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश मेनिफेस्टो समिति की घोषणा की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा में चुनाव का बिगुल बज चुका है, भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मिशन मोड़ पर काम कर रही है। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश मेनिफेस्टो समिति की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को इस समिति का प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा अन्य 14 नेताओं को सदस्य नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कार्यालय प्रभारी और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने इस संबंध में मेनिफेस्टो समिति के प्रमुख व सदस्यों के नामों की सूची जारी की है।हरियाणा भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को मेनिफेस्टो समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। वहीं सदस्यों के रूप में मंत्री अभय सिंह यादव, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, विधान सभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यू, पूर्व प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, विधायक किरण चौधरी, विधायक भव्य बिश्नोई, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, सीएम के ओसीडी रहे भूपेश्वर दयाल, संजय शर्मा, मदन गोयल, रोजी मलिक आनन्द को नियुक्त किया है।

Related posts

राहुल गांधी बोले, कर्नाटका की नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी,उसमें ये 5 हमारे जो वायदे हैं, ये कानून बन जाएंगे

Ajit Sinha

चंडीगढ़: ऑनलाइन धोखाधड़ी होने के बाद जालसाजों के अकांउट फ्रीज़ कर नागरिकों के बचाए 55 लाख रुपये-डीजीपी

Ajit Sinha

बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, बिजली-पानी को लेकर इनैलो कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x