Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर दिल्ली हरियाणा भवन में भाजपा की बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:संगठनात्मक विषयों को लेकर बुधवार को हरियाणा भवन नई दिल्ली में हरियाणा बीजेपी की महत्व पूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठन से जुड़े अहम बिंदुओं के साथ-साथ आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा मौजूद रहे। बैठक में संगठन की संरचना, तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर, एक भारत, श्रेष्ठ भारत और वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर भी चर्चा हुई। पंचकूला में होने वाली कौर कमेटी की बैठक के कार्य बिंदु भी तय किए गए।

बुधवार को देर सायं हुई बैठक में भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के आगामी और चल रहे कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया जिससे कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से काम कर सकें। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत होने वाले कार्यक्रमों व बिहार चुनाव पर जरूरी दिशा निर्देश दिए।भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने राष्ट्र हितकारी कार्यक्रमों, प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के जरिए लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और भारतीय सेना की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आम नागरिकों को अभियान में जोड़ें और ‘‘आप्रेशन सिंदूर’’ की सफलता की जानकारी और सेना के पराक्रम से लोगों को अवगत कराएं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने संगठन पर्व के तहत चल रही गतिविधियों को बैठक में बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बूथ से लेकर मंडल तक की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है। जिला कार्यकारिणी भी जल्द घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का रोड मैप तैयार हो चुका है। भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं से लोगों में उत्साह और जोश है। हमारे कार्यकर्ता पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व और भारतीय सेना के पराक्रम की गाथा को जन-जन तक तिरंगा यात्राओं के माध्यम से पहुंचा रहे हैं।

Related posts

जाट आंदोलन : 12 वें दिन प्रदेश में शांति का माहौल रहा

Ajit Sinha

करनाल किसान आंदोलन: बिना जांच के किसी भी अधिकारी को नहीं किया जा सकता सस्पेंड : डीसी करनाल

Ajit Sinha

प्रदेश के 22 जिलों में से 12 जिलों में जिला उपभोक्ता फोरम के नए भवन बनाए जा चुके और10 जिलों में भवन बनाए जाना बाकी है : सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x