Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एक थाने में तैनात एएसआई विजय पाल 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक की टीम ने आज बुधवार को हरियाणा पुलिस के एएसआई को 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित एएसआई का नाम विजय पाल हैं, और थाना खरखौदा, जिला सोनीपत में तैनात था। इस आरोपित एएसआई विजय पाल के खिलाफ थाना हरियाणा विजिलेंस एवं एसीबी में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्या था मामला

प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपित एएसआई विजय पाल द्वारा एक वाहन से संबंधित फाइल तैयार करवाने और उसे रिलीज करवाने से संबंधित 13 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत ब्यूरो की टीम ने पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। निर्धारित योजना के अनुसार जैसे ही आरोपित ने 5 हजार रुपए की रिश्वत की राशि स्वीकार की, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई। इस दौरान विधि द्वारा निर्धारित समस्त प्रक्रियाओं का विधिवत पालन किया गया। गौरतलब है कि इस मामले में आरोपित द्वारा 6 हजार रूपए की रिश्वत की मांग पहले भी की जा चुकी थी।आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच प्रगति पर है।

Related posts

पति के खिलाफ वकील के पास गई, वकील की उससे दोस्ती हो गई, जब उसने ने वकील से खर्चा मांगी तो उसे गोली मार दी।

Ajit Sinha

हरियाणवी टीवी कलाकार धरमें का कुनबा को विधानसभा हल्का राई का अध्यक्ष बनाया गया;-डा सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कनिष्ठ अभियंता प्रदीप को 70000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x