Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बिजली विभाग का एक एसडीओ 50000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो,  हिसार टीम ने आज शुक्रवार को डीएचबीवीएनएल के एसडीओ टोहाना  धर्मवीर सिंह को शिकायतकर्ता से 50,000/-रूपये (पचास हजार रुपये.) नकद रिश्वत लेते रतिया रोड टोहाना नजदीक अम्बेडकर चौंक, से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित  के विरूद्व मुकदमा संख्या 19 दिनांक 19.6.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया है। आज दिनांक 20.6.2025 को आरोपित धर्मवीर सिंह को एसीबी टीम ने आज न्यायालय फतेहाबाद में पेश किया जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया। 

शिकायतकर्ता ने एसीबी हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके द्वारा अपनी बाबा फीड मिल, रतिया रोड टोहाना के लिए  49 किलोवाट का वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए बिजली विभाग टोहाना में अप्लाई किया है। एसडीओ धर्मवीर सिंह बिजली कनेक्शन देनेे की एवज में उससे 60,000/-रूपये रिश्वत की माँग कर रहा है तथा उसके द्वारा बार-बार रिश्वत राशि को कम करने के अनुरोध पर अब आरोपित द्वारा 50,000/-रूपये बतौर रिश्वत देने बारे सहमति दी गई है।

Related posts

DHBVN ने 10 सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (एसई) के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अन्तर्राजीय खूंखार बदमाश विक्की को किया गिरफ्तार, पर 7 हत्या समेत 15 मुकदमें दर्ज हैं। 

Ajit Sinha

 दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन श्रीवास्तव ने दिल्ली में हिंसा के लिए उकसाने वाले दो किसान नेताओं के वीडियो जारी किए हैं -देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x