Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक ही दिन में भाजपा की सभी 27 जिला कार्यकारिणी घोषित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी ने एक ही दिन में बुधवार को हरियाणा के सभी जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर सूची जारी कर दी है। हरियाणा केमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित तमाम बड़े नेताओं ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है और विश्वास जताया है कि कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन का और अधिक विस्तार होगा। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी और देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है, इसलिए समर्पण और निष्ठा भाव से अधिक से अधिक परिश्रम करें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी भाजपा पदाधिकारी प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आधार बनाकर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता संगठन को नई मजबूती प्रदान करते हुए विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि नई और ऊर्जावान टीम भाजपा को और अधिक मजबूत करने का काम करेगी। डा. पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक मेहनत करें और निष्ठा व समर्पण भाव से मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ, मंडल, शक्ति केंद्र और जिला स्तर के कार्यक्रमों को पार्टी की योजना के अनुसार पूरा करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो न केवल जनता की समस्याओं के समाधान में अग्रणी रहते हैं,अपितु सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का सेतु भी बनते हैं। बड़ौली ने कहा कि कार्य कर्ताओं के प्रयासों से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बड़ौली ने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम सभी केंद्र की मोदी और प्रदेश की नायब सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाएं।संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि नई और ऊर्जावान टीम से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी टीम भावना से काम करते हुए बूथ स्तर तक भाजपा को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से मिलने वाले हर कार्य को निष्ठा व समर्पण भाव से पूर्ण करे। प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि जिलों में हुई संगठनात्मक नियुक्तियों से संगठनात्मक कार्यों को और गति से किया जा सकेगा। अरविंद ने बताया कि हरियाणा में 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से 27 जिले बनाए हैं। हांसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद महानगर), गुरुग्राम महानगर, गोहाना और डबवाली पांच नए जिलों सहित सभी 27 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को जिला अध्यक्षों द्वारा की गई।

Related posts

हरियाणा में नगर निकायों द्वारा दुकानों/घरों की बिक्री के लिए तैयार की गई नीति- अनिल विज

Ajit Sinha

कांग्रेस के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लखन  सिंगला को दिल्ली से टिकट लेकर लौटने पर जश्न का माहौल,देखिए वीडियो।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :लोगों से सम्बन्धित सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिले का किया दौरा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x