Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:सी.ई.वी. घरौंडा का विषय वस्तु विशेषज्ञ ₹35,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज सोमवार को प्रमोद कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ (ग्रुप बी) कार्यालय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स (सी.ई.वी.), घरौण्डा, जिला करनाल को ₹35,000 (पैंतीस हजार रुपये) की नकद रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपित को कार्यालय सी.ई.वी. केंद्र, घरौंडा से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपित द्वारा ऑनलाइन आवेदन/आवश्यक राशि जमा करने इत्यादि प्रक्रिया को दरकिनार कर सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा में उगाए गए खरबूजे के 10,000 पौधों को ₹3.50 प्रति पौधे की दर से बेचने के एवज में ₹35,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। यह राशि एक माध्यम व्यक्ति के जरिए ली जा रही थी।हरियाणा सतर्कता ब्यूरो के करनाल रेंज के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगी। यदि कोई भी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है या भ्रष्टाचार का दबाव बनाता है, तो तुरंत हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन 1064 अथवा 1800-180-2022 पर संपर्क करें।

Related posts

एनटीपीसी टाउनशिप में बंद मकानों में चोरी करने वाले दो चोरों को अरेस्ट कर , चोरी किया गया जेवरात बरामद

Ajit Sinha

हॉस्टल की चौथी मंजिल से मौत की छलांग: पिता की एक डांट और उदित की जिंदगी खत्म।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नकली नोटों की पहचान तथा नियंत्रण को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x