Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

एमसीएफ ठेकेदार, दो चीफ इंजीनियर सहित 20 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में चालान कोर्ट में पेश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा आज बुधवार को  भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित  सतबीर सिंह ठेकेदार, आरोपित  दीपक कुमार, तत्कालीन सहायक कार्यकारी अभियन्ता,  रमन शर्मा, तत्कालीन कार्यकारी अभियन्ता, राजन तवेतिया तत्कालीन आउटसोर्सिंग कार्यकारी अभियन्ता, दौलत राम भास्कर तत्कालीन मुख्य अभियन्ता, नवीन रत्रा, तत्कालीन क्लर्क, लेखा शाखा, श्रीमति दीपा पब्बी, तत्कालीन अधीक्षक लेखा शाखा, श्रीमति सीमा भाटिया, तत्कालीन अधीक्षक लेखा शाखा, श्रीमति शशी आर्य, तत्कालीन अधीक्षक लेखा शाखा, सतीश कुमार तत्कालीन ऑफिसर ईन्चार्ज अकाउंट लेखा शाखा, विशाल कौशिक तत्कालीन लेखाधिकारी, लेखा शाखा,

जरीना तत्कालीन ऑडिटर आडिट शाखा, अमित तत्कालीन ऑडिटर आडिट शाखा, सुनील कुमार तत्कालीन ऑडिटर आडिट शाखा, राजेन्द्र सिंह तत्कालीन ऑडिटर आडिट शाखा, मनीश शर्मा तत्कालीन सीनियर ऑडिटर आडिट शाखा, नवीन कुमार उर्फ नवीन यादव तत्कालीन सीनियर ऑडिटर ऑडिट शाखा,दीपक थापर तत्कालीन संयुक्त निदेशक आडिट शाखा, पंकज तत्कालीन आउट सोर्सिंग क्लर्क व प्रदीप कुमार तत्कालीन आउट सोर्सिंग क्लर्क नगर निगम फरीदाबाद कुल 20 आरोपितों  के विरूद्ध चालान धारा 166, 167, 201, 218, 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी भादसं व 7ए 13;1द्ध;सीद्ध;डीद्ध सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट के तहत  न्यायालय फरीदाबाद में दिया गया है।

मामला में आरोप था कि वर्ष 2017 में नगर निगम फरीदाबाद के उपरोक्त अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा आरोपित  सतबीर सिंह ठेकेदार के साथ मिलीभगत करके बल्लभगढ़  जिला फरीदाबाद के कुल 11 वार्ड नं. 8, 9, 10, 31, 33 से 40 में इंटरलॉकिंग टाइल, स्टोन मेटल सप्लाई, नालियों की मरम्मत व पुलों के निर्माण कार्य के एक समान कीमत के 46 फर्जी बिल व दस्तावेज तैयार करके आरोपित  सतबीर सिंह ठेकेदार की फर्मो में 2,25,53,749/-रुपये का गलत भुगतान करके सरकार की राशि का गबन किया है।इस सम्बन्ध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा जांच उपरान्त उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी व सतबीर सिंह, ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 21 दिनांक 16.6.2022 धारा 166, 167, 201, 218, 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी भादसं व 7ए 13;1द्ध;सीद्ध;डीद्ध सहपठित 13(2)  पी.सी. एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया था। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक थाने में तैनात मुख्य सिपाही 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, एएसआई फरार हो गया।

Ajit Sinha

नूंह/सोहना हिंसा के दौरान गोली मारने की वारदात को अंजाम देने में शामिल 1 और आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

100000 की रिश्वत लेने के मामले में तत्कालीन सहायक पर्यावरण अभियंता सचिन के खिलाफ कोर्ट में एसीबी ने किया चार्जशीट दाखिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x