Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में 09 मार्च से 06 अप्रैल तक आयोजित होगा चैत्र मेला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में 09 मार्च से 06 अप्रैल तक चैत्र मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के आयोजन को लेकर माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड के सीईओ एवं सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह ने चैत्र मेले के आयोजन को लेकर वीरवार को मंदिर परिसर में संबंधित अधिकारियों तथा बोर्ड के सदस्यों की बैठक ली।प्रदीप सिंह ने बोर्ड के सदस्य व मेला प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चैत्र मेले में सप्ताह के 3 दिनों रविवार, सोमवार और मंगलवार के दौरान श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहती है, उन दिनों में विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेले के दौरान मंदिर परिसर में लगे 44 सीसीटीवी कैमरा से पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा, मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। गुरुग्राम पुलिस, गृह रक्षी बल तथा मंदिर की प्राइवेट सिक्योरिटी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यही नहीं, गुरुग्राम के मुख्य बस अड्डे तथा रेलवे स्टेशन से तीस तीस मिनट के अंतराल पर राज्य परिवहन की विशेष बसें मंदिर के लिए चलाई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। उन्होंने कहा कि मेले के दिनों में मंदिर में साज सज्जा के साथ सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई व मोबाइल शौचालयों तथा पेयजल आदि की पूरी व्यवस्था होगी। इनके लिए उन्होंने जिम्मेदारियां भी सौंपी।सीईओ ने यह भी कहा कि मेले के दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मंदिर परिसर में मेडिकल पोस्ट स्थापित की जाएगी, जहां पर 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा, दो एंबुलेंस भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी ताकि किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा दिक्कत होने पर नजदीकी अस्पताल में जल्द से जल्द पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मेला के दिनों में फायर ब्रिगेड के दो वाहन भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

प्रदीप सिंह ने बैठक में उपस्थित पुलिस विभाग के एसीपी मनोज कुमार को मेला के दिनों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार करने के लिए भी कहा है ताकि उन दिनों में मंदिर तक श्रद्धालुओं को पहुंचने में दिक्कत ना आए, श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की पूरी व्यवस्था हो और शहरवासियों को भी मंदिर के आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान प्रसाद विक्रेताओं की दुकानों व मुंडन वाले स्थानों पर निर्धारित रेट लिस्ट के बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर से शीतला माता के ऑनलाइन दर्शन की भी व्यवस्था है।

मंदिर में होने वाली सुबह और शाम की आरती को सुबह 6:00 बजे और शाम को भी 6:00 बजे माता मंदिर के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारित किया जा रहा है। जो श्रद्धालु माता शीतला के ऑनलाइन दर्शन करना चाहते हैं वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।आज की बैठक में एसीपी मनोज कुमार, नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त विजय यादव’ हरियाणा राज्य परिवहन गुरुग्राम डिपो से जीएम ऋतु शर्मा, बोर्ड के सदस्य ब्रह्म प्रकाश, रघुबर दयाल, राम सज्जन सिंह, तिलक राज मल्होत्रा, अजीत बेनीवाल, पंकज, सिविल सर्जन कार्यालय से डॉक्टर प्रदीप सहित जीएमसीबीएल व अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में गुरुवार को अलग-अलग सत्रों में किया जाएगा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर विमर्श

Ajit Sinha

हरियाणा: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज गुरूग्राम से फरीदाबाद लौटते हुए ओवरलोड 11 डंफरों  को जब्त करवाया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: 2022 बजट आम आदमी के लिए बहुत निराशा जनक- डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x