Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े किया लड़की का अपहरण, मां के साथ पैदल जा रही थी, देखें लाइव वीडियो।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
झज्जर: कांग्रेस राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हेंडल पर सीसीटी वी फुटेज शेयर किया हैं। जिसमें देखा गया हैं कि सरेआम बीच सड़क से एक लड़की को गाडी में डाल कर चलते बने। उन्होनें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शासन काल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाएं हैं। दरसअल में कल शुक्रवार को अपनी मां के साथ लड़की सिलाई सीखने के लिए जा रही थी


इस दौरान कुछ लोग आए और लड़की को जबरन गाडी में अपहरण कर लिया। जब मां ने अपनी बेटी छुड़ाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया था।  पुलिस को लड़की के परिजनों का कहना हैं कि अपहरण करने वाला शख्स  मंजीत है, जो गांव गिर धाना का रहने वाला है। वह अक्सर लड़की को तंग करता था। पुुुुुलिस ने इसके बाद उन्हें ट्रेस किया। उनकी लोकेशन रोहतक में मिली। लड़के व लड़की दोनोंं को बरामद कर लिया  गया है। दोनों के बयान के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। 

Related posts

जब चल रही प्रेम प्रसंग का राज खुला तो पति के साथ मिलकर प्रेमी की गला दबा कर हत्या कर दी -पकड़े गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुस्ताक हत्या कांड के मुख्य आरोपित विनोद को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बड़ा एक्शन :अनियमितताओं की शिकायतों के चलते गुहला के तहसीलदार मंजीत मलिक को किया सस्पेंड। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!