Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी की उपस्थिति में चंडीगढ़ में हुई बंपर ज्वाइनिंग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में गुरुवार को चंडीगढ़ सीएम आवास पर पार्टी में बंपर ज्वाइन हुई। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई किरण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य, कांग्रेस के जिला प्रमुख कार्यकर्ता, ब्लॉक मेंबर, एआईसीसी के प्रमुख कार्यकर्ता, पार्षद, सरपंच, पूर्व सरपंचों सहित लगभग एक हजार लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। प्रदेश के कौने-कौने से आए सभी कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा में स्वागत किया और भरोसा दिया कि सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल को विकास पुरूष बताया और कहा कि चौधरी बंसीलाल ने हरियाणा में विकास को एक नई दिशा देने का काम किया। सीएम ने कहा कि चौधरी बंसीलाल ऐसे व्यक्तित्व थे जो हमेशा हरियाणा के हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम करते थे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, किरण चौधरी, श्रुति चौधरी, बिजेंद्र फोगाट, तरुण भंडारी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती ,मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जब चौधरी बंसीलाल मुख्यमंत्री थे तब गठबंधन सरकार थी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल संगठन मंत्री थे और पीएम मोदी इस समय हरियाणा के प्रदेश प्रभारी थे। उन्होंने कहा कि काम के सिलसिले में कई बार मेरा भी  बंसीलाल से मिलना होता था। सुरेंद्र सिंह से भी वे कई बार मिले थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंसीलाल से काफी कुछ सीखने को मिला है। आज इतनी ज्यादा संख्या में कांग्रेस छोड़कर जो कार्यकर्ता आए हैं उससे भाजपा का परिवार बड़ा और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की बदोलत हरियाणा में तीसरी बार कमल का फूल खिलने जा रहा है।कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि किरण चौधरी ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन की तब कांग्रेस के नेताओं में काफी छटपटाहट हुई और एक व्यक्ति ने तो हदें ही पार कर दी थी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं का सम्मान सबसे ज्यादा है। महिला के सिर पर भी पगड़ी होती है। परिवार को आगे बढ़ाने का काम महिलाएं करती हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने भगवान से ऐसे नेता को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की जो महिलाओं को विरासत के मामले में टारगेट करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा  कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं करती। महिलाओं का सम्मान अगर किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने किया है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व का अधिकार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के विकास के लिए सभी 36 बिरदारियों को साथ लेकर मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी मिलकर आगे बढ़ाने का काम करेंगे।नायब सैनी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा में ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास किया कि जैसे वे ही चुनाव जीतकर आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी राहुल को समझाया था। बच्चे ने 99 नंबर लिए हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कितने अंकों में से लिए हैं। श्री सैनी ने कहा कि राहुल गांधी आज भी बचपन जैसी बातें करते हैं। उन्होंने कहा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चाहिए कि वे राहुल गांधी को ज्ञानवर्धक किताबें दें ताकि उनको बुद्धि आए। श्री सैनी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का एक ही मिशन है हरियाणा को मजबूती देते हुए तीसरी बार प्रदेश में कमल खिलाना है। प्रधानमंत्री मोदी के दिशा निर्देशों पर चलते हुए हरियाणा को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन लोगों के बीच बोलने के लिए कुछ तो चाहिए होता है, इसलिए संविधान को उठाकर कांग्रेस नेता खड़े हो गए। राहुल गांधी ने संविधान को लेकर देश में भ्रम की स्थिति पैदा की।  सैनी ने कहा कि राहुल गांधी को अपने पूर्वजों के क्रिया कलापों के बारे में भी जान लेना चाहिए। संविधान की मूलभावना के साथ सबसे पहली छेड़छाड़ जवाहर लाल नेहरू ने की थी। जवाहर लाल नेहरू ने संविधान में धारा-370 को जोड़ा जिसकी पीड़ा कश्मीरी पंडितों ने झेली। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने दुष्प्रचार कर लोगों को भ्रम में डाला है इसके लिए देश से पूरी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए श्री सैनी ने यह भी कहा कि इस बार भी चुनाव में कांग्रेस कोई बड़ा झूठ लेकर आएगी, इसलिए उस झूठ से बचना है और जनता को बचाना भी है।

Related posts

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धान व अन्य फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी को बताया नाकाफी

Ajit Sinha

सीएम मनोहर ने फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में एकीकृत समग्र स्वास्थ्य पर सी-20 शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव -2026 के लिए 27 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है-पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x