Athrav – Online News Portal
नोएडा

हेरिटेज सिटी’ की जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण हुए जमींदोज, 10 अरब की बेशकीमती जमीन हुई मुक्त-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यमुना प्राधिकरण का अतिक्रमण पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार।  सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हेरिटेज सिटी’ की जमीन पर चला बुलडोजर। नोएडा और मथुरा के बीच एक झटके में अवैध निर्माण हुए जमींदोज… और 10 अरब की बेशकीमती जमीन हुई मुक्त।मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हेरिटेज सिटी’ के कोर एरिया में भू-माफिया अवैध रूप से होटल, ढाबे और कॉलोनियां विकसित कर रहे थे। यमुना नदी के किनारे करीब दो हेक्टेयर में बन रही अवैध कॉलोनी और अरवा व पिपरौली खादर में विकसित की जा रही दो बड़ी अवैध कॉलोनियों को प्राधिकरण के बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया।

प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में करीब 25 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। कार्रवाई इतनी बड़ी थी कि 11 थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा। भारी फोर्स की मौजूदगी में शाम 6 बजे तक चला यह अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ और भू-माफियाओं के अवैध मंसूबों को ढहा दिया गया। अधिकारियों की मानें तो इस जमीन की बाजार कीमत 1000 करोड़ यानी 10 अरब रुपये से भी ज्यादा है।

Related posts

मोमोज की दुकान पर दो छात्रों के गुटों भीडे, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Ajit Sinha

फिर विवादों में घिरा गार्डन गैलरिया मॉल, नशे में धुत युवकों ने मचाया हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार  

Ajit Sinha

नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी में टीचरों के सामने छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x