Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

साले ने जीजा के संग मिलकर रची थी बीएमडब्लू (BMW) कार लूट की फर्जी साजिश का किया खुलासा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस ने 14 मार्च की रात सेक्टर-90 से शेयर कारोबारी से लूटी गई बीएमडब्ल्यू कार के मामले में खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, कार मालिक ऋषभ ने खुद अपने जीजा और एक दोस्त के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची थी. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को कार मालिक ऋषभ, जीजा मुकेश अरोड़ा और दोस्त संदीप मलहोत्रा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, कार मालिक ने हाल में बीएमडब्ल्यू लोन पर लिया था. कार पर 40 लाख का लोन था और कारोबार में नुकसान होने की वजह से वो किश्त नहीं भर पा रहा था.

पुलिस के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर निवासी ऋषभ अरोड़ा सेक्टर-137 स्थित पारस टीरिया सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं. वह शेयर कारोबारी हैं. ऋषभ ने 14 मार्च को पुलिस को सूचित किया कि वो अपनी बीएमडब्ल्यू से एक पार्टी समारोह से घर लौट रहे थे.इस बीच वो सेक्टर-90 के पास सड़क किनारे पेशाब करने लगे. इतनी ही देर में एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और हथियार के बल पर बीएमडब्लयू लूटकर फरार हो गए. पुलिस ने मामले कि जांच शुरू कि तो इस फर्जी लूट का खुलासा हुआ.

Related posts

कैब चालक से वसूली मामला: डीसीपी को हटाया, सब इंस्पेक्टर बरखास्त, गिरफ्तार ,एसएचओ सहित कई पुलिस हुए सस्पेंड।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने लड़की से बलात्कार करने और उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी ने प्रेमी और उसके 3 साथियों संग मिलकर अपने प्रॉपर्टी डीलर पति की हत्या की, पहले लाश को बैड में छुपाया,नाले में फेंका     

Ajit Sinha
error: Content is protected !!