Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

आईएमए गुरुग्राम का शानदार प्रदर्शन- जीत के लाए बहुत सारे मेडल-डॉ सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,हरियाणा का इंडोर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट फाइनल सिरसा क्लब में आयोजित हुआ।  डॉ पुनीता हसीजा आईएमए हरियाणा अध्यक्ष, महासचिव डॉ दिव्या सक्सेना, स्पोर्ट्स अध्यक्ष डॉ शिवरतन और स्पोर्ट्स सचिव डॉ सारिका वर्मा ने सिरसा आई एम ए टीम के साथ इसका आयोजन किया।  विशेष अतिथि के रूप में आई एम ए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  

पिछले कुछ हफ्तों से इसी कार्यक्रम के टेबल टेनिस, बैडमिंटन और कैरम की  जोनल लेवल पर प्रतियोगिता चलती रही और चारों जॉन से 8 टीमें फाइनल में पहुंची  आईएमए गुड़गांव की टीम ने चार गोल्ड और दो ब्रॉन्ज लेकर सबसे अधिक मेडल की पदवी हासिल की। महिला टेबल टेनिस टीम में डॉ सारिका वर्मा, डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ दीपिका ढींगरा ने गोल्ड मेडल जीता।  महिला बैडमिंटन( <50) टीम की डॉ सारिका वर्मा, डॉ ज्योति यादव, डॉ मधुरिमा और डॉ नेहा गुप्ता ने गोल्ड मेडल हासिल किया।  इसी तरह महिला बैडमिंटन( > 50) टीम की डॉ अनीता शर्मा ,डॉ विनीता यादव, डॉ रेनू भाटिया ने गोल्ड जीता।  महिला टीम( डॉ सारिका वर्मा, डॉ ज्योति यादव, डॉ मधुरिमा) ने कैरम में भी पहला इनाम जीता। 

बैडमिंटन( <50) पुरुष टीम के डॉ योगेंद्र सिंह ,डॉ आलोक गुप्ता, डॉ श्री भगवान और डॉ सौरभ ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।  डॉ संजय नरूला, डॉ भूपेंद्र सिंह चौहान, डॉ आलोक गुप्ता की टीम ने कैरम में ब्रोंज हासिल किया। डॉ एनपीएस वर्मा गुड़गांव आईएमए अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि गुड़गांव आई एम ए टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया और हमें सभी प्रतिभागियों पर बेहद गर्व है। हमारा प्रयास होगा आगामी प्रतियोगिताओं में सभी के सभी श्रेणियों के गोल्ड मेडल गुड़गांव ही जीत कर लाए।डॉक्टरों की रोजमर्रा जिंदगी बहुत तनावपूर्ण होती है।
आई एम ए गुडगांव सचिव डॉ सारिका वर्मा का कहना है उम्र का लिहाज भूलकर स्पोर्ट्स अपने जीवन का हिस्सा बनाना सभी के लिए आवश्यक है।  40 वर्ष से ऊपर महिलाएं अक्सर अपने शारीरिक व्यायाम को महत्व नहीं देती जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर का रिस्क बढ़ जाता है।  सभी लोगों को सलाह दी कि जो भी खेल पसंद हो अपने रोजमर्रा जीवन का हिस्सा जरूर बनाएं।   

Related posts

गुरुग्राम : शराब पीकर गाडी चलाने वालों की आई शामत, पुलिस ने 207 वाहनों के एमवी एक्ट के तहत की कार्रवाई, 42 वाहनों को किए बंद।

Ajit Sinha

बिग ब्रेकिंग: सवा सौ करोड़ की ठगी के मामले में एनएसजी (बीएसएफ) के डिप्टी कमांडेट,पत्नी,बहन व एक्सिस बैंक के मैनेजर अरेस्ट।

Ajit Sinha

ईमानदारी और सतर्कता का परिचय: गुरुग्राम पुलिस के मुख्य सिपाही ने ₹3 लाख मूल्य की डायमंड अंगूठी ढूंढ़कर पीड़ित को लौटाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x