Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

दो सरहदों की सीमा को तोड कर पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिता रही सीमा बनी मां, पुत्री को दिया जन्म, सुझाव मांग कर रखा जाएगा नाम।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दो सरहदों की सीमा को तोड कर पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिता रही पाकिस्तान की सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। सीमा हैदर की डीलवरी ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल हुई, जहां सीमा ने सुबह 4 बजे बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं। सीमा हैदर के अधिवक्ता और मुँह बोले भाई वकील एपी सिंह ने पुत्री के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोद भराई की रस्म भी पूरी हुई थी। उनका कहना है कि बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे। इसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों से सुझाव भी मांगे जाएँगे. सीमा हैदर जो 2023 में पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिताने के लिए पाकिस्तान की  सीमा हैदर दो देशों की बॉर्डर ही नहीं सारे बंधन लांघकर रबूपुरा कस्बे में पहुंच गई। तब से सुर्खियों में रही हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। उनके भारत आने के बाद से ही उनके मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। एपी सिंह कहते है कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे।

Related posts

बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से हुआ भीषण सड़क हादसा. बस ने अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल को रौंदा, 2 की मौत। 

Ajit Sinha

सामान की कीमत को लेकर हुए विवाद हुए विवाद और मारपीट दुकानदार की मौत, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Ajit Sinha

फर्जी पासपोर्ट पर भारत में रहा तिब्बती अरेस्ट, चीन, नेपाल और श्रीलंका में साइबर हैकर को उपलब्ध कराता बैंक खाते.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x