Athrav – Online News Portal
हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: 17 सितंबर को अमावस्या वाले दिन श्रद्धालुओं के एकत्र होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के कुरुक्षेत्र व पेहवा तीर्थ स्थलों पर इस बार कोरोना महामारी के दृष्टिगत 17 सितंबर 2020 को अमावस्या वाले दिन श्रद्धालुओं के एकत्र होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आमतौर पर पितृपक्ष के दौरान आने वाली अमावस्या को अपने पितरों का पिंडदान करने के लिए कुरुक्षेत्र व पेहवा तीर्थ स्थलों पर श्रद्घालु एकत्रित होते हैं।

इस बार यह अमावस्या 17 सितंबर 2020 को है। कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए कुरुक्षेत्र प्रशासन ने अमावस्या के दिन तक उक्त दोनों तीर्थ स्थलों पर श्रद्घालुओं के एकत्रित होने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है, इसलिए श्रद्घालुओं से अपील की गई है कि वे अपने व दूसरे लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कुरुक्षेत्र व पेहवा में एकत्रित न हों।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: उच्च न्यायालय की डिवीज़न बेंच का बड़ा फैसला,10 लाख रुपये की कॉस्ट को किया समाप्त।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देंगे – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

सोशल मीडिया प्रतिनिधियों ने हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति, 2023 के लिए सीएम मनोहर का जताया आभार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!