Athrav – Online News Portal
हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने शनिवार और रविवार को सभी बाजार बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने शनिवार और रविवार को सभी सार्वजनिक एवं निजी कार्यालयों (आवश्यक सेवाओं के अलावा) और सभी शॉपिंग मॉल (आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोडक़र) सभी बाज़ार बंद रखने के आदेश जारी किया है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) द्वारा जारी किए गए अन्य सभी निर्देशों और एसओपी जो वर्तमान में लागू हैं का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये स्थिति अगले आदेश तक जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश का सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाओं तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस द्वारा सीमावर्ती जिलों तथा अन्य संवेदनशील जिलों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Ajit Sinha

पलवल : पलवल के रैड रौक सिनेमा हॉल में में रविवार शाम हथियार बंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, शीशे टूटे,देखिए तस्बीर।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने कहा, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने, 50 वर्ष से अधिक के सरकारी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपने घर से करें काम।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!