Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़: 15 किलोग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल , दक्षिणी रेंज की टीम ने आज दिल्ली -एनसीआर में ड्रग की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 4  आरोपियों को महात्मा गांधी रोड, राजघाट बस डिपो  के पास कश्मीरी गेट, दिल्ली की ओर से  गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से 15 किलोग्राम हेरोइन, जो एक बैग में रखे हुए थे को बरामद किया हैं। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम दिली राम , उम्र 31 वर्ष , निवासी काला पहाड़ कंगोपकपी, मणिपुर, प्रकाश पौड्येल, उम्र 31 वर्ष,निवासी ग्राम कांगलाटोंगबी, पोस्ट एंव पीएस सीकमई, मणिपुर , अर्जुन , उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कांगलाटोंगबी, पोस्ट एंव पीएस सीकमई, मणिपुर  व संजय कुमार साहा (उम्र 53 वर्ष) निवासी ग्राम मिराजपुर, पोस्ट गंकर, थाना रघुनाथ गंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल हैं।  बरामद की गई 15 किलोग्राम हेरोइन मणिपुर से दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई देने के लिए आए थे। अलर्ट पुलिस ने सभी को धर दबोचा।   

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 5500 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई अजय कुमार को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जीजा को घर बुलाकर की जमकर पिटाई,साला को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो लड़कों को अगवा कर व ओयो होटल में बंधक बना कर फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x