Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

ब्रेकिंग न्यूज़: मुश्लाधार बारिश और जलभराव के कारण सेक्टर -46 में पांच मंजिला बिल्डिंग झुकी, प्रशासन मौके पर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: सेक्टर -46,गुरुग्राम में लगातार हो रही मुश्लाधार बारिश से उतपन्न हुई जलभराव के कारण एक पांच मंजिला निर्माणधीन बिल्डिंग झुक गई। पुलिस की माने तो झुकी हुई बिल्डिंग के साथ -साथ आसपास के सभी मकानों को खाली करा लिया गया हैं। इस घटना के बारे में सम्बंधित विभाग को बोल दिया गया हैं और वह सभी लोग मौके पर पहुँच कर स्थिति को संभालने में जुट गए हैं। 

पुलिस की माने तो आज थाना सेक्टर-50 के एसएचओ सुरेंद्र सिंह को एक सूचना मिली कि सेक्टर-46 में मकान नंबर-1947 हैं, जोकि पांच मंजिला निर्माणधीन बिल्डिंग हैं। यह बिल्डिंग बीते दो दिनों से लगातार हो रहीं मुश्लाधर बारिश के कारण जगह -जगह जलभराव की स्थिति  हैं। इस कारण से यह पांच मंजिला निर्माणधीन बिल्डिंग झुक गया हैं।

इसके तुरंत बाद वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया और आसपास के सभी मकानों को खाली करा दिया। और उन्होनें सम्बंधित विभाग को उसी वक़्त सूचित कर दिया और उनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई  और स्थिति को संभाल लिया। इस तरह से एक बड़ा हादसा टल गया। 

Related posts

जीएमडीए ने विकास कार्यों के लिए 2887 करोड़ रुपये के बजट को प्रदान की स्वीकृति

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच ,सै.10 व मोस्ट वांटेड व एक लाख के इनामी बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मेसर्स रामप्रस्थ प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मामले में लगभग 255.28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!