Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा में आप ने किया संगठन भंग,दिल्ली के विधायक सौरव भारद्वाज होंगे चुनाव प्रभारी-सुशील गुप्ता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में पुराने संगठन को भंग कर दिया है। पार्टी अब नए सिरे से संगठन का गठन करते हुए आने वाले समय में होने वाले चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी। नए सिरे से जिला अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। पार्टी ने हरियाणा में होने वाले चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के विधायक सौरव भारद्वाज को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।हरियाणा में आप का संगठन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के कार्यकाल में बनाया गया था। करीब दो साल से नवीन जयहिंद पार्टी बैनर की बजाए निजी बैनर तले सक्रिय हैं। जिसके चलते अब पार्टी हाईकमान ने नए चेहरों को हरियाणा में उतार दिया है।

सुशील गुप्ता व सौरव भारद्वाज ने सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। बहुत जल्द नए संगठन का ऐलान कर दिया जाएगा। पार्टी के सह प्रभारी से प्रभारी बने सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 40 पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद आप के संपर्क में हैं। आप द्वारा धरातल पर सर्वे करवाया जा रहा है। इस सर्वे के बाद उन्हें पार्टी में शामिल करने पर फैसला लिया जाएगा।गुप्ता ने कहा कि आप के चुनाव प्रभारी सौरव भारद्वाज तथा वह खुद हरियाणा का दौरा करके लोगों को पार्टी के साथ जोड़ रहे हैं। अब आप का अगला लक्ष्य हरियाणा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में होने वाले सभी स्थानीय निकाय तथा अन्य चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़े जाएंगे। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

हरियाणा की गठबंधन सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार देते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन करना आप की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल थी। जिसे अब सुधारा जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा एसवाईएल के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को घेरने के मुद्दे पर सुशील गुप्ता ने कहा कि आप की दोहरी नहीं अब तिहरी जिम्मेदारी होने जा रही है क्योंकि हरियाणा में भी आप की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के ममाले में आप सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करती है।

Related posts

डायल 112, ईआरवी गाड़ी के इंचार्ज के साथ मारपीट करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अच्छे औद्योगिक हब ने पलवल की बनाई पहचान: पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राशन डिपो संचालक से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपित को अपराध शाखा -65 की टीम के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x